देख तिरंगा अपना सर गर्व से ऊँचा हो जाता है।
जन-गण-मन की धुन सुनकर सब सम्मान में उठ खड़ा हो जाता है।
शूर-वीरों ने अपना प्राण दिया उनके सम्मान में सर अपने आप झुक जाता है।
समझा सबकुछ देश को ही अजादी चाहने वालों ने अपनी जान और स्वार्थ की परवाह नहीं की थी।
पर आज देश की हालत देख मन मेरा रोता है।
आज देश के कितने लोगों को बस अपना स्वार्थ ही भाता है।
कोई छप्पन भोग करे तो कोई रोटी को तरस जाता है।
जाति-धर्म को लेकरके बस अपने स्वार्थ के लिए नारा लग जाता है।
नहीं याद उनको की अजादी दिलाने वाले शूर-वीर हर धर्म के सपूतों ने अपना जान गंवाया था।
कम से कम उनके सम्मान में जाति-धर्म को लेकर देश के टुकड़े ना करते।
जाति धर्म से पहले सब अपने देश को ऊपर ही रखते।
उसी को देश का नायक चुनते जो देश की उन्नति कर उसको शिखर पर ले जाते।
रजनी अजित सिंह 14.8.18
15अगस्त के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
🇮🇳🇮🇳जय हिंद, जय भारत। 🇮🇳🇮🇳
#15august
#तिरंगा
#अजादी
#देश
#वीर
#yqbaba
#yqdidi
Follow my writings on https://www.yourquote.in/rajnisingh #yourquote
खूबसूरत रचना।।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
पसंद करेंLiked by 1 व्यक्ति
आपको भी पन्द्रह अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं।
पसंद करेंपसंद करें
आपको भी।
पसंद करेंपसंद करें
जय हिंद
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
पसंद करेंLiked by 1 व्यक्ति
जय हिंद। आपको भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।
पसंद करेंLiked by 1 व्यक्ति