1- शादी दो दिलों का बन्धन है जिसके बन्धन में आजीवन रहना होता है।
2-शादी एक ऐसी साझेदारी है जिसमें समर्पण दोनों को करना होता है।
3- शादी एक ऐसा कहानी है जो प्यार रुपी गहराई में समा जाता है फिर भी अन्त नहीं मिलता है।
4-शादी एक ऐसी जोड़ी है जिसमें प्रेम होता है समर्पण होता है इसलिए सात जन्मों की जोड़ी है।
5-शादी एक ऐसा आयोजन है जिसमें महिलाएं पुरुष के पुरुषत्व को नौ महीने गर्भ में रखकर हर दुःख सहकर पुरुष को एक सुंदर निशानी दे पिता बना वंश को आगे बढ़ाती है।
6-शादी एक ऐसी किताब है जिसका पहला भाग पद्य या गद्य में हो जो भले ही समझ में न आये लेकिन पति पत्नी एक दूसरे का चेहरा देख पढ़ लेते हैं कुछ भी कहने की आवश्यकता नहीं होती है।
7-शादी एक ऐसा मिलन है जो दो अनजान लोगों से शुरू होता है पर दिन पर दिन ये बन्धन इतना मजबूत हो जाता है कि एक दूसरे के लिए ही जीता और मरता है।
8- शादी एक ऐसा प्रमाण है जिसके बाद ही पता चलता है कि संघर्ष ही जीवन है।
9- शादी जीवन का एक ऐसा मोड़ है जिसमें लड़का – लड़की मिलकर दो पहिया की गाड़ी चार पहिया की बन जाती है। इस लिए जिंदगी में लोड कम हो जाता है।
10- शादी ही वह संस्कार जिसे करने के बाद इंसान को पता चलता है कि स्वर्ग और नर्क दोनों ही इसी पृथ्वी पर है उसे चुनना क्या है? स्वर्ग या नर्क।
11- शादी एक ऐसी दवा है जो पहले ही बता दिया जाता है कि हल्दी भी एक एंटिसेपटिक दवा है जो दो परिवार, जो अनजान है उसके द्वारा मिलने वाले दुःख में जो चोट आयेगी तो उसपर पति-पत्नी एक दूसरे के चोट पर मरहम लगाने के काम आ सकती है। क्यों कि हल्दी लड़के लड़की दोनों को लगाया जाता है।
12- शादी एक शब्द नहीं एक ऐसा गूढ़ अर्थ है जो विरले मनुष्य ही इसके महत्व को समझ पाते हैं।
13-शादी एक सिक्के के दो पहलू हैऔर दोनों पहलू की अपनी – अपनी कीमत है।
14-मेरा यह विचार लिखने का मात्र एक उद्देश्य है कि आजकल तलाक लेना और देना फैशन बन गया है और हर छोटे मोटे झगड़े तलाक का वजह बन जा रहा है। जिंदगी में शादी सात जन्मों का बन्धन है इसे खेल न समझ बल्कि संघर्ष कर निभाने का आजीवन प्रयत्न करना चाहिए।
रजनी सिंह
वाह माँ बहुत ही अच्छा लिखा है आपने
शादी एक शब्द नहीं एक ऐसा गूढ़ अर्थ है जो विरले मनुष्य ही इसके महत्व को समझ पाते हैं।
बिलकुल सही कहा माँ आपने 👌👌👌🙏🙏
पसंद करेंपसंद करें
धन्यवाद बेटा जो आपने पढ़ा और समझा और सराहा।
पसंद करेंपसंद करें
शादी के बहाने आपने पूरी जिंदगी ही बयाँ कर दिया।बहुत खूब।
पसंद करेंपसंद करें
धन्यवाद मधुसूदन जी।
पसंद करेंLiked by 1 व्यक्ति