देखो ब्रह्मा और विष्णु महेश निकले संकट काटन को श्री गणेश निकले – 2।
देखो राम की महिमा न्यारी है उनके साथ में जनक दुलारी हैं।
उनके बाणों से रावण के प्राण निकले संकट काटन को श्री गणेश निकले।
देखो ब्रह्मा की महिमा न्यारी है उनके साथ में सरस्वती माता है। उनके वाणी से वेदो का सार निकले। संकट काटन को श्री गणेश निकले।
देखो शिवजी की महिमा न्यारी है। उनके साथ में गौरी भवानी हैं। उनकी जटा से गंगा की धार निकले। संकट काटन को श्री गणेश निकले।
देखो कृष्ण की लीला न्यारी है। उनके संग में राधा रानी है। उनके मुख से गीता का ज्ञान निकले। संकट काटन को श्री गणेश निकले।
देखो ब़ह्ममाऔर विष्णु महेश निकले संकट काटन को श्री गणेश निकले।
देखो हनुमान की महिमा न्यारी है। उनके संग में अंजना माई है। उनके हृदय में सिया राम निकले। संकट काटन को श्री गणेश निकले
देखो तुलसी की महिमा न्यारी है उनके सामने भोजन की थाली है। उनके सामने शालिग्राम निकले।
संकट काटन को श्री गणेश निकले। देखो ब़ह्ममाऔर विष्णु महेश निकले संकट काटन को श्री गणेश निकले।
You must be logged in to post a comment.