~प्यार का अटूट बंधन (, 3.2.2017)

ये प्यार का  बंधन है जो टूट नहीं सकता। 
ये प्यार  का बन्धन है सात फेरों  का बंधन। 

माथे की  बिंदी मांगो का सिन्दूर, 

हाथों की चूड़ियाँ पैरो की पायल। 

क्या ये  मात्र सुहाग की निशानी है। 

नहीं ये सब प्यार के निशानी है जो, 

प्यार के अटूट बंधन में बांधती है। 

प्यार का बन्धन 3 फरवरी 1999में बंधा, 

और आज इस बंधन में बंधे 17साल हो गए, 

18वा साल लग गया है। 

ये ऐसा बंधन है जो टूटने से भी न टूटे। 

कभी जमाने ने तोड़ना चाहा कभी खुद भी तोड़ा। पर ये प्यार का बन्धन है लाख कोशिश कर ले कोई, पर ये प्यार का बन्धन न टूटा है न टूटेगा। 

कभी कुछ कह लें , कभी कुछ सुन लें। 

कभी लड़ ले, कभी झगड़ ले। 

मगर ये सोचे की एक दूसरे से दूर हो यह हो नहीं सकता। 

जब तक सूरज में रौशनी है, तब तक ये प्यार का बन्धन है। 

जितना गहरा सागर है उतना अथाह हम दोनों में प्यार है। 
हर नारी की ख्वाहिश होती है कि मैं सुहागिन जाऊँ। 

पर मेरी ख्वाहिश बहुत बड़ी है। 

मेरी ख्वाहिश है कि इस प्यार के बंधन में बंधे साथ – साथ जाऊँ। 

क्यों कि एक दूसरे के बिना जीवन की कल्पना ही बैमानी है 

आओ आज फिर से इस बंधन को मज़बूत बनाये। और ईश्वर से साथ-साथ जाने की दुआएं मांगे। 

क्या पता ईश्वर मेरी बड़ी सी ख्वाहिश पूरी कर दे। 

जैसे आज तक करता आया है। 

                       रजनी सिंह 

13 विचार “ ~प्यार का अटूट बंधन (, 3.2.2017)&rdquo पर;

  1. bandhan bahut khubsurti se bayan kiya apne dil chhu liya bahut khub isi pe arz hai

    puri duniya hi tarash kar rakh di hai maine “Ansari”
    Wo jo mohabbat maine apne ghar me le aaya hun
    nahi tutta hi nahi wo rista tera mera
    jo baandha hai maine bandhan ishwar k aashish se
    kahi saat bandhan or saat vachan bhi hai
    kahi 3 Qabool hai to kahi udghosna bhi hai
    chahe jis roop me ye bandhan bandh lo
    fark nahi padta hi nahi hai “Ansari”
    ye bandhan na tute isi me rabb ki raza hai

    #Md. Danish Ansari

    Liked by 1 व्यक्ति

    1. आपने बहुत ही अच्छा लिखा है। मेरे कविता पर कमेंट। इसकी तारीफ में धन्यवाद नहीं दे सकती हूँ। मैं एक पतिव्रता नारी हूँ उम्र के लिहाज से रिस्ता बनाती हूँ। 25 की उम्र है तो मेरा बेटा भी 18का होने जा रहा है। उस लिहाज से बेटे जैसे हैं। बेटे के साथ भी मैं दोस्त की तरह व्यवहार करती हूँ। उस हिसाब से अपने ब्लॉग पर आपको बेटे जैसा दोस्त मानती हूं। मेरा बात रखकर आपने फोटोग्राफ हटा दिया तब से बेटे बढकर मन में स्थान बना लिया है।

      Liked by 2 लोग

टिप्पणियाँ बंद कर दी गयी है।